दरभंगा, अगस्त 21 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। पैगंबरपुर में चोरी के दौरान लूटपाट मामले में सिंहवाड़ा पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला अनिता देवी से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस मामले में चंद्रमिला देवी ने गत 14 अगस्त को थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। आवेदन में कहा कि विवेक पासवान घर का ताला तोड़ रहा था। विरोध करने पर चाकू से हमला करने की धमकी दी और गले से मंगलसूत्र काटकर ले गया। अनिता देवी के भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया की महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: अलग-अलग मामले में छह आरोपित गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...