दरभंगा, अगस्त 30 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। एनएच-27 पर बेनीबाद थाने के बरुआरी (ठीकापही) के पास शनिवार को कार हादसे में शिक्षिका मधु वर्मा व उनके पुत्र पुनीत स्पर्श उर्फ सोनू की मौत से सिमरी और सिंहवाड़ा में मातम पसर गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजन मृतका के चाचा प्रद्युम्न श्रीवास्तव, संजय सिंह उर्फ गोपाल बाबू, मिथिलेश कुमार, डॉ. रवि नंदन और सोनू के चाचा मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ डोली ने घटना की जानकारी ली। हादसे में शिक्षिका और उनके बेटे की मौत की खबर मिलते ही सिमरी और सिंहवाड़ा में शोक की लहर दौड़ गई।सिंहवाड़ा हाईस्कूल की प्रभारी एचएम गुंजन कुमारी अन्य शिक्षकों के साथ शोक संतप्त परिवार से मिलने रवाना हुईं। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: सिंहवाड़ा:पुलिया से टकराकर पानी भरे गड्ढे में गिरी कार, शिक्षिका और बेटे की मौत सिमरी के विव...