दरभंगा, अगस्त 2 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। नगर पंचायत कर्मियों की हड़ताल के तीसरे दिन शनिवार को आक्रोशित कर्मियों ने भरवाड़ा नगर पंचायत कार्यालय में ताला लगा दिया एवं बरामदे पर कचरा बिखेर दी। नपं के कार्यपालक अधिकारी दिनेश दयाल लाल की सूचना पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने मामले को शांत कराया। तब जाकर कर्मियों ने नगर पंचायत के बरामदे से कचरा हटा दिया। बताया गया है कि आंदोलन कर्मी नारेबाजी करते हुए भरवाड़ा नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए। कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते कर रहे थे। इसी बीच आक्रोशित कर्मियों ने नगर पंचायत के कार्यालय में तालाबंदी कर दी। बरामदे पर कचरा बिखरने पर कार्यपालक पदाधिकारी ने इसकी सूचना सिंहवाड़ा थाने को दी। यह भी पढ़ें- Buxar News: नप कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा, निकाला जुलूस मौके पर...