दरभंगा, अगस्त 5 -- Darbhanga News: सिंहवाड़ा प्रखंड के बटेश्वर नाथ धाम की महिमा दूर-दूर तक फैली हुई है। यह मंदिर 15वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है। स्थानीय लोग इसे भगवान राम, विद्यापति व राजा पद्म सिंह की स्मृतियों से जुड़ा हुआ बताते हैं। पेश है हमारे प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार की रिपोर्ट : यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: हलेष्टी यज्ञ से जुड़ा है हलेश्वरनाथ मंदिर का प्राचीन शिवलिंगधाम का इतिहास पुजारी रुद्र नाथ झा ने बताया कि 15वीं शताब्दी के प्रारम्भ में एक सिद्ध महात्मा को स्वप्न में भगवान शिव ने वटवृक्ष के नीचे दबे शिवलिंग को प्रकट करने का निर्देश दिया। इसके बाद तत्कालीन मिथिला नरेश राजा शिव सिंह के अनुज राजकुमार पद्म सिंह ने इस स्थल का पुनरुद्धार कराया। स्थानीय लोक विश्वास के अनुसार महाकवि विद्यापति ठाकुर ने भी यहां भगवान बटेश्वर की पूजा-अर्चना क...