दरभंगा, सितम्बर 7 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। बनौली में चौरसिया समाज के कार्यक्रम में रविवार को पहुंचे बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक व दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने पान किसान सलाहकार बोर्ड बनाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पान की खेती करने वाले किसानों और इससे जुड़ी परेशानियों पर चर्चा की गई। चौरसिया समाज के जिलाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया, वरिष्ठ व सम्मानित सदस्य भरत चौरसिया सहित सैकड़ों पान किसानों और पान के कारोबार से जुड़े लोगों से डॉ. चौरसिया से अपनी दिक्कतों और परेशानियों को बताया। उन्होंने कहा कि सरकार से बात कर जल्द से जल्द पान की खेती को कृषि का दर्जा दिलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेले में मिट गया है दिन-रात का फासला सांपों से बचने के लिए शुरू की गयी थी कृष्णाष्टम...