Darbhanga News: सिंहवाड़ा:बुढ़वा बाबा स्थान में धूमधाम से हुई पूजा
दरभंगा, जुलाई 29 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। रामपुरा में बुढ़वा बाबा स्थान परिसर में आयोजित पूजनोत्सव में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के गांवों के लोगों ने भाग लिया। ग्राम रक्षा की सामूहिक भावना व वीरता की याद में होने वाली इस पूजनोत्सव में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में बाजे-गाजे के साथ भाग लिया। भगत सुरेश ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंगलाचरण एवं ध्वजारोहण के साथ बुढ़वा बाबा पूजनोत्सव की शुरुआत की। समाजसेवी गणेश चौबे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव एवं समाज की रक्षा के साथ-साथ देश की रक्षा के लिए सार्वजनिक रूप से संकल्प लिया। मुखिया पप्पू चौधरी ने बताया कि महापुरुष की याद में लोग बुढ़वा बाबा स्थान में पूजनोत्सव करते हैं। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: सिंहवाड़ा:फसल और पशु की रक्षा की कामना की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.