दरभंगा, सितम्बर 27 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। अतरबेल-जाले एसएच पर गत 25 सितंबर की रात सनहपुर श्याम चौक के पास तेज आंधी और बारिश में पेड़ टूट कर गिर गया। इससे एक ओर बिजली का पोल तार सहित टूट कर छतिग्रस्त गया तो दूसरी ओर सड़क पर पोल एवं पेड़ गिरने के कारण आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने मस्सकत कर पेड़ की डाली को हटाया और जैसे-तैसे आवागमन शुरू कराया। पोल एवं तार टूटने के कारण आसपास के गांव में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। मुख्य मार्ग पर यातायात ठप देख रात में ही गिरे हुए पेड़ को हटाकर आवागमन बहाल किया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: चार दिनों बाद मौसम हुआ साफ, छाये रहे बादल वहीं शनिवार को टूटे हुए पोल की जगह नया पोल लगाकर टूटे हुए तार को ठीक किया गया है। लगातार हो ही बारिश एवं तेज हवा के कारण अतरवेल भरवाड़ा, अतरवेल बिश...