दरभंगा, अगस्त 12 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी गांव में नशे की हालत में हंगामा कर रहे दो युवकों को सिमरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित सिमरी निवासी प्रेम कुमार ठाकुर एवं अंगद कुमार महतो बताये गये हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार गांव में शराब पीकर हंगामा करने की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर दोनों नशेड़ी भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। जांच के दौरान नशे में होने की पुष्टि होते ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। हादसे में बाइक सवार दो गंभीरसिंहवाड़ा। दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ 27 पर मंगलवार को जानवर को बचाने के दौरान बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में दोनों बाइक सव...