दरभंगा, सितम्बर 2 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। अग्यासपुर में शराब के नशे में हंगामा कर रहे नशेड़ी बेटे को मां ने पुलिस के हवाले कर दिया। वह घर में हंगामा कर रहा था। गिरफ्तार युवक राकेश सहनी बताया गया है। बताया गया है कि राकेश शराब के नशे में घर पहुंचा और हंगामा करने लगा। उसकी मां मरनी देवी ने उसे शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद मां ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे अपने साथ थाना ले गई। नशे में होने की पुष्टि होने ही उसे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: मधेपुर से 360 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार 28 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तारसिंहवाड़ा। अतरबेल-भरवाड़ा पथ पर सिंहवाड़ा में मंगलवार की शाम पुलिस ने टेंपो सहित 28 किलो गांजा जब्त कर लिया। ...