दरभंगा, अक्टूबर 18 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। मां दुर्गा का पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सनहपुर, नगर पंचायत भरवाडा, सिंहवाड़ा, कलिगांव, सिमरी, सढवाड़ा, माधोपुर मोहनपुर आदि गांवों में शनिवार को मां दुर्गा का पट खुलते ही दर्शन पूजन करने बालो का तांता लग गया। सुबह से ही महिलाये खोइंछा भरने के लिए कतारबद्ध होकर मंदिर परिसर में खड़ी हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह महिला पुलिस की तैनाती की गई है। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी को तैनात किया गया है। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार एवं सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने पंडालों में पहुंचकर विधि व्यवस्था की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Ghumla News: पट खुलते ही मां दुर्गा के जयकारों से गूंजा चैनपुर इधर, सनहपुर स्थित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा ...