दरभंगा, जुलाई 12 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के हरपुर लदौर गांव में बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट व महिला से दुर्व्यवहार किया। मारपीट में राकेश कुमार जख्मी हो गए। जख्मी के आवेदन पर सिमरी थाने में छह बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। राकेश कुमार ने बताया है कि गांव के रोहित सहनी, मोहन सहनी, राजीव सहनी, स्व. भैयो सहनी की पत्नी सुमित्रा देवी, सोनल तिवारी तथा राजीव सहनी की पत्नी रेणु देवी हथियार से लैस होकर उनके घर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान मोहन सहनी ने देसी कट्टा कनपटी पर सटा दिया, जबकि रोहित ने बांस से सिर पर हमला कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- Rampur News: दंपति को घर में घुसकर पीटा, छह पर केस बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ रेणु देवी से भी मारपीट ...