दरभंगा, सितम्बर 23 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। बिना शिक्षक के ही नौवें व 10वें वर्ग में पढ़ाई चल रही है। हाई स्कूल के लिए एक भी शिक्षक पदस्थापित नहीं हैं। वर्ग छह से आठ की पढ़ाई के लिए मात्र तीन शिक्षक हैं। ऐसी पढ़ाई की व्यवस्था मजाक बनकर रह गई है। सिमरी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मंगलवार को आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर में छात्राओं ने विद्यालय परिसर की सुरक्षा को लेकर चहारदीवारी का निर्माण कर घेराबंदी करने का मुद्दा उठाया। बीईओ विनोद कुमार ने छात्राओं की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। बीईओ की देखरेख आयोजित शिविर का संचालक सह एचएम अनिल पाठक ने किया। मौके पर सिमरी थाने के एसआई पन्नालाल सिंह, आईसीटी लैब कॉर्डिनेटर संजय कुमार आदि थे。 यह भी पढ़ें- Begusarai News: विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के तहत शिविर मे...