दरभंगा, सितम्बर 29 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र की कलिगांव पंचायत के बिरौल में सोमवार को करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक 26 वर्षीय चंदन दास बताया गया है। परिजनों ने बताया कि कलिगांव और बिरौल के बीच एक छात्रावास का निर्माण हो रहा है। इसी जगह पर कार्य करने के दौरान लोहे की छड़ को उठाने के क्रम में ऊपर से गुजर रहे 11 हजार केवी लाइन के सम्पर्क में वह आ गया। इससे चंदन को करंट लग गया। करंट लगते ही वह छटपटाने लगा। जैसे-तैसे मौके पर जुटे अन्य मजदूरों एवं ग्रामीणों ने उसे तार के संपर्क से हटाकर इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया। वहां जांच के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमचंद ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर सिंहवाड़ा पुलिस भी पहुंच गई। सीएचसी परिसर में लाश रखकर लगभग दो ढाई घंटे तक ठेकेदार पंचायत प्रति...