दरभंगा, अक्टूबर 3 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी गांव में मारपीट के दौरान तलवार से हमला कर बदमाशों ने पिता-पुत्री को जख्मी कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित कंसी निवासी बहादुर सहनी बताया गया है। जख्मी राज कुमार सहनी एवं उनकी पुत्री को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस मामले में जख्मी ने बगल के ही राजकिशोर सहनी, उनकी पत्नी काजल देवी, मनोज सहनी और बहादुर सहनी के खिलाफ सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने बताया है कि वे दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान आरोपियों ने पहुंचकर मारपीट की एवं तलवार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पुत्री के साथ भी मारपीट की।

अनुसंधान की जानकारी इस मामले में अनुसंधान कर रहे रविंद्र ...