दरभंगा, सितम्बर 1 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पांच वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में 45 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक कटासा का जवाहर राम बताया गया है। इस मामले मे पीड़ित बच्ची के पिता ने सिंहवाड़ा थाना मे एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन पर पॉक्सो एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर इसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...