दरभंगा, जुलाई 3 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। अतरवेल जाले पथ किनारे सनहपुर में स्थित डिग्री कॉलेज के प्रस्तावित जमीन से अवैध रूप से मिट्टी काटने के मामले में सिंहवाड़ा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। खान निरीक्षक रांची के बुड्डू थाना क्षेत्र के नवाडीह टोली निवासी दीपक कुमार महतो ने अज्ञात मिट्टी काटने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बताया है कि 11 जून को खनिज विकास अधिकारी की छापेमारी के बाद यह कार्रवाई की गई है। इसमें 39 लाख 73 हजार 88 रुपए के राजस्व की क्षति बताई गई है। उसने बताया है कि 74 हजार आठ सौ घन फीट से मिट्टी काटी गई है। उसने बताया है कि खनिज विकास अधिकारी की छापेमारी के बाद जब सनहपुर डिग्री कॉलेज पहुंचे। वहां मौजूद शिक्षक अभिषेक कुमार एवं अन्य ग्रामीणों से डिग्री कॉलेज के प्रस्तावित जमीन...