दरभंगा, सितम्बर 1 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा मे सोमवार को एक क्लीनिक में एक महिला मरीज से कथित छेड़खानी की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। ग्रामीणों ने क्लिनिक को चारों ओर से घेर लिया। ग्रामीणों की आक्रोश को देखते हुए डॉक्टर क्लीनिक में ही छुप गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस डॉक्टर से घटना के संबंध में जानकारी ले रही है। वही शिकायत करने वाली महिला पेशेंट मौके से चली गई। बताया गया है की सोमवार को एक महिला अपने परिजन के साथ भरवाड़ा स्थित एक क्लिनिक मे अपना इलाज कराने आयी थी। चिकित्सक ने उसे इलाज करने के लिए अंदर केविन मे बुलाया। डॉक्टर के केबिन से महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पहले परिजन ने सोचा कि दर्द से ...