दरभंगा, नवम्बर 25 -- Darbhanga News: केवटी। रैयाम थाना क्षेत्र के एक गांव में सामा-चकेबा खेलकर घर लौट रही नाबालिग लड़की (किशोरी)के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के हीं कुछ युवकों ने लड़की को घेर लिया और उसे सुनसान जगह ले जाने का प्रयास किया। हालांकि, किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से बचा कर घर पहुंच गई। इसके बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना 23 नवंबर की देर रात की बताई गई है। घटना के बाद 24 नवंबर को सामाजिक स्तर पर मामले को सुलझाने की पहल की गई, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद पीड़िता के आवेदन पर रैयाम थाने में छेड़खानी की एफआईआर दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार टू के अनुसार गांव के हीं दिनेश सहनी सहित पांच लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस ने दिनेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...