Darbhanga News: सांड ने पटककर बुजुर्ग को मार डाला
दरभंगा, अगस्त 21 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। बिशनपुर थाना क्षेत्र के तारालाही संनतपुर में सांड ने एक वृद्ध को पटक दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 73 वर्षीय राधा मोहन भगत के रूप में की गई है। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद परिजनों ने बताया कि राधा मोहन भगत सुबह खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खेत में सांड ने उन पर हमला कर पटक दिया। वे मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो बेटियां और चार बेटे हैं। इनमें दो बेटियों और दो बेटों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटे अविवाहित हैं। उनके सभी बेटे दूसरे प्रदेश में रहकर काम करते हैं और परिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.