दरभंगा, अगस्त 26 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान व उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को मोगलपुरा स्थित डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिले के स्कूलों एवं कॉलेजों में भी शिविर आयोजित हुआ। डीएम ने विद्यार्थियों से कहा कि जिले में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन 28 स्थानों पर किया गया। अब प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राओं की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग सही दिशा में करें। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं किसी भी समय विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्या क...