Darbhanga News: सहरसा में तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से कुशेश्वरस्थान की महिला की मौत
दरभंगा, जुलाई 12 -- Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान/सहरसा, हिटी। सहरसा जिले के जलई थाना क्षेत्र के पंचभिंडा-समानी रोड पर शनिवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बलांठ गांव निवासी सोविया देवी के रूप में हुई। परिवार के लोगों के अनुसार वह अपने किसी दूर के रिश्तेदार से मिलने के बाद गंडौल चौक पर बाजार से कुछ खरीदारी कर दरभंगा स्थित अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर जलई थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए भेजा, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जलई थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.