दरभंगा, सितम्बर 15 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी व राजस्व संबंधी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: सहयोग पोर्टल व अन्य विभागों के लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन कराएं अधिकारी : डीएमडीएम के दिशा-निर्देश डीएम ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा करते हुए इसे अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान बताया। उन्होंने भवनहीन विद्यालयों को चिह्नित कर संबंधित योजना में शामिल करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी बीडीओ एवं संबंधित कर्मियों को सहयोग शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर प्राप्त...