दरभंगा, अगस्त 10 -- Darbhanga News: दरभंगा। सर्पदंश की शिकार किशोरी की इलाज के शनिवार देर रात डीएमसीएच में मौत हो गई। मृतका सोनकी थाना क्षेत्र के पाता गांव निवासी भोगी चौपाल की पुत्री कल्पना कुमारी (15) बताई जाती है। वह नौंवी की छात्रा थी। बेंता पुलिस ने डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम परिसर में मौजूद पाता वार्ड सदस्य नागेंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार देर रात कल्पना के दाहिने हांथ में सांप डस लिया था। कल्पना की हालत खराब होने लगी तो उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि मृतका तीन बहन व एक भाई में सबसे बड़ी थी। बालक के शव का हुआ पोस्टमार्टमदरभंगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सांप के काटने से छात्र की मौत, गांव में शोक सहरसा में कोसी नदी के कोदरवा घाट पर डूबे बालक के शव का पोस्टमार्टम रविवार को डीएमसीएच में हुआ।...