दरभंगा, अक्टूबर 14 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दुर्गा पूजा और लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में नगर निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को शहर के विभिन्न वार्डों में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सफाई, रोशनी और जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही छठ घाटों की तैयारियों का भी निरीक्षण किया गया। निगम अधिकारियों ने वार्ड पांच, छह, 12, 13 और 17 के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर पूजा समितियों के सदस्यों से बातचीत की। इस दौरान पंडालों के आसपास सफाई, रोशनी व अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकतर स्थानों पर व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया गया। यह भी पढ़ें- Banka News: दुर्गा मंदिरों में साफ-सफाई का सभापति-उपसभापति ने लिया जायजा दुर्गा पूजा प...