Darbhanga News: सफलता के लिए शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ मानसिक स्वास्थ्य जरूरी
दरभंगा, अक्टूबर 27 -- Darbhanga News: दरभंगा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान में मंगलवार को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाना तथा जीवन में सकारात्मकता, आत्मिक शांति एवं प्रसन्नता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. अमोद कुमार ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच भी जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.