Darbhanga News: सड़क किनारे झोपड़ी में बुजुर्ग का मिला शव, हत्या का आरोप
दरभंगा, अगस्त 7 -- Darbhanga News: लहेरियासराय/हायाघाट, हिटी। पतोर थाना क्षेत्र के कोकट गांव में गुरुवार की अलसुबह तीन बजे 65 वर्षीय सीताराम पंडित का शव घर के बाहर सड़क के किनारे उनकी झोपड़ी में मिला। परिजनों ने गला दबाकर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के बड़े पुत्र श्याम पंडित ने बताया कि अलसुबह सीताराम पंडित घर के बाहर सड़क के किनारे अपनी झोपड़ी में सोए हुए थे। उसी समय पांच-छह लोग आए और हमारे छोटे भाई शंभू पंडित के घर का गेट खटखटाने लगे। इसी बीच घर के बाहर झोपड़ी में सोए हमारे पिता की नींद खुल गई। उन्होंने हल्ला किया। इसके बाद अपराधियों ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। जब तक हम लोग पहुंचे, तब तक सभी भाग गए। इस बाबत पूछने पर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र के आवेदन पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.