दरभंगा, जुलाई 25 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के शिक्षाशास्त्र विभाग में शिक्षाशास्त्री सत्र 2026-28 के नवप्रवेशी छात्रों के लिए शुक्रवार को दीक्षारम्भ एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में केवल विषय-ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि एक शिक्षक के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण, शिक्षण-कौशल, तकनीकी दक्षता, नैतिक मूल्यों तथा भारतीय ज्ञान परम्परा का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संस्कृत के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा पद्धति के अनुरूप प्रशिक्षित कर उन्हें समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार करना समय की मांग है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं सतत अभ्यास के माध्यम से उत्कृष्ट शिक्षक बनने का रास्ता दिखाया...