Darbhanga News: संदिग्ध स्थिति में झुलसने से जख्मी युवक की मौत
दरभंगा, जुलाई 14 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। संदिग्ध अवस्था में जलने से जख्मी हुए युवक की मौत इलाज के दौरान सोमवार की देर रात डीएमसीएच में हो गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के रहुआ निवासी कपिलदेव यादव के पुत्र मनोज कुमार यादव (45) के रूप में हुई है। समस्तीपुर से रेफर होने पर उसका इलाज सर्जरी विभाग के डॉ. जगदीश चन्द्रा यूनिट में हो रहा था। बेंता थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के चेहरे का बायां हिस्सा बुरी तरह से झुलसा हुआ था, जबकि बायां हाथ और पैर में जगह-जगह जलने का जख्म मिला है। घटना के संबंध में मृतक के छोटे भाई विनोद कुमार यादव ने बताया कि बिजली का करंट लगने से गंभीर तौर पर झुलसे हैं। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: पंखे का प्लग लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.