दरभंगा, अक्टूबर 17 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि की अंगीभूत इकाई मिल्लत कॉलेज में शुक्रवार को 70वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह का आयोजन प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. कुमार ने कहा कि शिक्षक के संसर्ग और शिक्षण संस्थान के वातावरण में रहकर हम सभ्य नागरिक बनते हैं। इस कॉलेज के प्रति हम सभी शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं का कर्तव्य है कि सभी अपने शैक्षणिक धर्म का पालन करें और इस कॉलेज को अग्रणी श्रेणी में पहुंचाएं। समारोह के अतिथि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. इन्सान अली ने कहा कि इस कॉलेज का गौरवान्वित करने वाला इतिहास रहा है। यहां के विद्यार्थियों ने पूरी दुनियां में अपने हुनर और ज्ञान के...