दरभंगा, जुलाई 18 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर वार्ड नंबर आठ में एक शादीशुदा युवक ने फंदे पर लटककर खुदखुशी कर ली। फंदे से युवक को लटका देख घर में कोहराम मच गया। उसके शव से लटककर पत्नी और बच्चों की चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। मृतक की पहचान अजय कुमार राय के पुत्र विक्की राय (40) के रूप में की गई है। डीएमसीएच में शुक्रवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के पिता अजय राय ने बताया कि विक्की मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन करता था। यह भी पढ़ें- Jhansi News: आर्थिक तंगी से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान उसे सूखे नशे की बुरी लत थी। काफी डांट-फटकार के बावजूद वह इससे बाज नहीं आया। उन्होंने ...