दरभंगा, अगस्त 5 -- Darbhanga News: दरभंगा, नगर संवाददाता। जिले के विभिन्न प्रखंडों की 32 पंचायतों तथा नगर निकाय क्षेत्रों के 12 वार्डों में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

सहयोग शिविर का आयोजन अलीनगर प्रखंड अंतर्गत लहठा-तुमौल-सुहत पंचायत के पंचायत भवन एवं अधलोआम पंचायत के पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर की अध्यक्षता सहायक निदेशक (दिव्यांगजन सशक्तिकरण) आशीष अमन ने की। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में आम नागरिकों की शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त किए गए तथा उनके शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

शिकायतों का समाधान बता दें कि सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों का 30 दिनों के भीतर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाता है। प्रत्येक परिवाद का निष्पादन निर्...