Darbhanga News: शिविर का 59 मरीजों ने उठाया लाभ
दरभंगा, सितम्बर 25 -- Darbhanga News: दरभंगा। जन-जन तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से डॉ. हलीम होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, एकमीघाट द्वारा आयकर चौराहे पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में मधुमेह एवं रक्तचाप की जांच के साथ मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श, उपचार व आवश्यक दवाए नि:शुल्क दी गईं। चिकित्सक डॉ. शम्स तबरेज सिद्दीकी, डॉ. एस आनंद एवं इंटर्न चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। शिविर में 59 मरीज लाभान्वित हुए। बताया गया कि स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से लगेंगे। साथ ही सत्र 2026-27 में बीएचएमएस पाठ्यक्रम में नीट यूजी क्वालीफाई विद्यार्थियों के नामांकन को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.