दरभंगा, जुलाई 4 -- Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी/पंडौल, हिटी। दरभंगा-मधुबनी सीमा पर स्थित चर्चित शाही रेस्ट हाउस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपित छोटू को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान छोटू, पिता विनोद साह, ग्राम ब्रह्मपुर, थाना मनीगाछी, जिला दरभंगा के रूप में हुई है। पुलिस ने बीती रात उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि गत तीन जून की रात सदर डीएसपी के नेतृत्व में शाही रेस्ट हाउस पर छापेमारी की गई थी। इस कार्रवाई में एक नाबालिग लड़की, पांच महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। यह भी पढ़ें- Madhubani News: शाही रेस्ट हाउस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की थी। छापेमारी के बाद से ही वह फरार चल रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है...