Darbhanga News: शादी समारोह में भाग लेने आए युवक की चाकू से गोदकर हत्या
दरभंगा, अगस्त 13 -- Darbhanga News: दरभंगा/घनश्यामपुर,हिटी। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के देउरी गांव में बुधवार की अहले सुबह आरिफ की झोपड़ी के पास 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक गांव में आरिफ की पुत्री के शादी समारोह में शामिल होने आया था। शादी स्थल से करीब 100 गज की दूरी पर उसका शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार, जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, बरगांव थाना के सुशील कुमार राय समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार युवक के शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए जाने के निशान मिले हैं। उसके सिर पर भी गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल के पास लगे चापाकल का हैंडिल भी खुला मिला। इससेे आशंका जताई ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.