Darbhanga News: शांति समिति की बैठक
दरभंगा, अक्टूबर 8 -- Darbhanga News: बेनीपुर। प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने के लिए मंगलवार को बहेड़ा थाना परिसर में एसडीपीओ बासुकीनाथ झा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूजा पंडाल एवं मंदिर में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाना है। डीजे बजाने पर पूर्णतः रोक रहेगा। पूजा स्थल पर महिला श्रद्धालु के लिए अलग से प्रवेश एवं निकासी द्वार बनाने की व्यवस्था की जानी है। साथ ही एमएलसी चुनाव को लेकर जारी आदर्श आचार संहिता पर भी पूजा समितियों को विशेष रूप से ध्यान रखने एवं पूजा स्थल पर उचक्के व असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दुर्गा पूजा में डीजे के इस्तेमाल पर रहेगी पाबंदी: बीडीओ बैठक में बीडीओ राहुल कुमार कर्ण और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.