दरभंगा, सितम्बर 23 -- Darbhanga News: संतोष कुमार झा,दरभंगा। तालाब बचाओ अभियान की बैठक मंगलवार को वार्ड 40 में स्थित ब्रह्मस्थान के परिसर में सहनी समाज के साथ पर्यावरणविद डॉ. विद्यानाथ झा की अध्यक्षता में हुई। इसमें दरभंगा शहर और ग्रामीण क्षेत्र में गहराते जल संकट, तालाब एवं अन्य जलाशयों पर अनियंत्रित अतिक्रमण और जलाशयों के पानी में बढ़ते प्रदूषण विषय पर विस्तर से चर्चा हुई। प्रो. झा ने सहनी समाज के जमीनी कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और नेताओं से जल और जलाशयों को बचाने की अपील की। इस दौरान स्थानीय सहनी समाज के साथ अजित कुमार मिश्र, तसिम नवाब, डॉ. अमरजी कुमार, बिजय सक्सेना और नारायण जी चौधरी ने अभंडा पोखर के अतिक्रमण और उसके दूषित जल का निरीक्षण भी किया। कन्हैया लाल महतो और महेंद्र सहनी ने अभंडा पोखर की दयनीय हालत के बारे में विस्तार से जानक...