Darbhanga News: वैदिक मंत्रों से किया गया विल्वाभिमंत्रण
दरभंगा, अक्टूबर 17 -- Darbhanga News: दरभंगा/घनश्यामपुर/बिरौल, हिटी। शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को जिले के विभिन्न दुर्गा मंदिरों तथा पूजा पंडालों में मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। मैया को विशिष्ट नैवेद्य धान का लावा, चूड़ा, दही, चीनी, चूर्ण प्रसाद, मधु (शहद), पायस (खीर) सहित विविध पकवानों, फलों, मिठाईयों आदि का भोग लगाया गया। माता की आरती के बाद क्षमा प्रार्थना कर मंत्र पुष्पांजलि दी गई। बटुक, कुमारी, ब्राह्मण भोजन करवा कर चरणामृत, नैवेद्य, प्रसाद का वितरण किया गया। देवी भागवत कथा में माता के विभिन्न रूपों तथा दानवों के संहार का वर्णन किया गया। बाद में पारंपरिक वाद्य यंत्रों, ध्वज, पताके, शंखनाद तथा मैया दुर्गा की जयकारे के साथ बेल न्योती के लिए प्रस्थान किया गया। बेल वृक्ष के नीचे वैदिक मंत्रों से पूजा-अर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.