दरभंगा, अक्टूबर 5 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के पुराने ओपीडी स्थित पीएसएम विभाग में एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिलने पर कुत्ते, बंदरों आदि का शिकार होकर इलाज को आए मरीजों का आक्रोश भड़क गया। उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया और कर्मियों को खरी- खोटी सुनाई। नोडल ऑफिसर को वहां पहुंचकर उन्हें शांत कराना पड़ा। मरीजों को जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। बता दें कि पीएसएम विभाग में पिछले पांच दिनों से एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। ह्यूमन इम्युनोग्लोबिन तो एक वर्ष से अधिक समय से नदारद है। रेबीज से बचने के लिए कुत्ते, बंदर, बिल्ली, सियार आदि के काटने से पीड़ित दर्जनों लोग रोजाना वैक्सीन लेने डीएमसीएच पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: इसुआपुर सीएचसी में नहीं मिल रहा एंटी रेबीज वैक्सीन , मरीज परेशान वैक्सीन उपलब्...