दरभंगा, जुलाई 2 -- Darbhanga News: तारडीह/झंझारपुर, हिटी। सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुए एक भावुक वीडियो ने इलाके में सनसनी फैला दी। वीडियो में दिख रहा युवक दरभंगा जिले के सकतपुर थाना अंतर्गत पोखरभिंडा गांव का निवासी आलोक कुमार सिंह (35) था। बुधवार तड़के दरभंगा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वीडियो वायरल होने पर जब परिजनों को चिंता हुई, तो उसकी तलाश शुरू की गई। मंगलवार देर शाम उसे नाजुक हालत में अनुमंडलीय अस्पताल झंझारपुर लाया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. चन्द्रशेखर चौधरी ने बताया कि युवक ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। स्थिति गंभीर होने के कारण उसे मधुबनी सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे दरभंगा ले गए।

वीडियो का विवरण जानकारी के अनुसार, वीडियो किसी बंसबिट्टी का है। इसमें आलोक बेहद भा...