Darbhanga News: विवि की कबड्डी टीम पूर्वी क्षेत्र में तीसरे स्थान पर
दरभंगा, नवम्बर 22 -- Darbhanga News: दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) की पुरुष कबड्डी टीम ने पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में 18 से 21 नवंबर तक हुई प्रतियोगिता में एलएनएमयू की टीम ने कई मजबूत टीमों को शिकस्त देकर अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। क्वालिफाइंग मुकाबले में टीम ने डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ को हराकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की। नॉकआउट चरण में एलएनएमयू ने उत्कल विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर, वर्धमान विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा की टीमों को पराजित किया। इसके बाद डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय के खिलाफ निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.