दरभंगा, जुलाई 6 -- Darbhanga News: दरभंगा। शहर के पंडासराय स्थित भूतनाथ मंदिर के पास वासगीत पर्चे की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बैठक की। इसमें सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति कृष्ण झा लवली, नथुनी पासवान व भावना झा थे। ​लवली झा ने कहा कि दशकों से इस स्थान पर रह रहे गरीब और भूमिहीन परिवारों को उनका कानूनी हक न मिलना प्रशासनिक विफलता है। सरकार और प्रशासन तुरंत इन परिवारों का सर्वे कराकर उन्हें वासगीत पर्चा सौंपे। यदि जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो हम चुप नहीं बैठेंगे। गरीबों के हक की इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ा जाएगा और एक बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Madhubani News: दस्तावेज नवीस जिला संघ की बैठक में लिए गए कई निर्णय नथुनी पासवान ने कहा कि भूमिहीनों को छत और जमीन मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए, ले...