दरभंगा, अक्टूबर 10 -- Darbhanga News: दरभंगा। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की जोनल व समस्तीपुर मंडल कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को लोको रनिंग स्टाफ ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर दरभंगा जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक के लॉबी परिसर में प्रदर्शन किया। अध्यक्षता पीसी बादल व नेतृत्व शाखा सचिव निर्दोष कुमार ने किया। इस दौरान रनिंग स्टाफ ने रेल प्रशासन के रवैये पर असंतोष व्यक्त करते हुए अपनी ज्वलंत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। साथ ही रनिंग स्टाफ के बकाए ओवरटाइम भत्ते का अविलंब भुगतान, समस्तीपुर मंडल में लोको पायलट के पदों पर पदोन्नति में हो रही अनावश्यक देरी को समाप्त कर प्रक्रिया समयबद्ध, बिना गाड़ी प्रबंधक (गार्ड) वाली ट्रेनों में सहायक लोको पायलटों को टेल लैंप निर्गत करने संबंधी रेलवे बोर्ड के आदेश को तत्काल रद्द करने, सातवें के...