दरभंगा, अक्टूबर 23 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और औद्योगिक कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसको लेकर लघु उद्योग भारती (बिहार) और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), रामनगर के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। समझौते के तहत विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। इसके अलावा दोनों संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित कर संयुक्त कार्यशालाएं, सेमिनार और कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने पर भी स...