दरभंगा, सितम्बर 6 -- Darbhanga News: दरभंगा। रोटरी क्लब ऑफ दरभंगा मिडटाउन की ओर से राजकीय मध्य विद्यालय, डगरसाम, बहादुरपुर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधे लगाए गए। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिन्हा, सचिव डॉ. आशीष शेखर, डॉ. नीरज प्रसाद, डॉ. (मेजर) पुलिन बी वर्मा, केपी सिंह, डॉ. अमिताभ सिन्हा आदि मौजूद थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र भंडारी के साथ शिक्षक एवं छात्रों ने भी पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। मौके पर पर्यावरण संरक्षण व अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...