दरभंगा, जुलाई 2 -- Darbhanga News: दरभंगा, एक संवाददाता। रोटरी क्लब ऑफ मिथिला ने अपने नए सत्र 2026-27 का शुभारंभ समाजसेवा के संकल्प के साथ किया। सत्र के प्रथम प्रोजेक्ट के रूप में अललपट्टी में प्रात: 9:30 बजे से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा के इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रिंकू झा, सचिव अमन कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ. रंजना मिश्रा, पूर्व एजी राघवेंद्र कुमार, राहुल बोहरा सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ara News: रोटरी क्लब के शिविर में 50 लोगों ने किया रक्तदान अध्यक्ष रिंकू झा ने कहा कि रक्तदान महादान है। कि...