Darbhanga News: रुपये लेनदेन का ऑडियो वायरल होने पर एएसआई निलंबित
दरभंगा, सितम्बर 23 -- Darbhanga News: शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने रुपये लेनदेन का ऑडियो क्लिप वायरल होने के मामले में एएसआई अजय कुमार को निलंबित कर दिया है। वे साइबर थाने में पदस्थापित हैं। एसएसपी ने बताया कि साइबर थाने में एक कांड दर्ज हुआ था। इसमें अजय कुमार द्वारा अभियुक्त किशोर कुमार पासवान के परिजन से 25 हजार रुपये के लेनदेन की बात की जा रही है। उक्त वायरल ऑडियो क्लिप की पुलिस उपाधीक्षक रक्षित ने जांच की। जांच के क्रम में वायरल ऑडियो क्लिप में अजय कुमार की आवाज की पुष्टि की गई। इस आधार पर पुलिस उपाधीक्षक ने अनुशासनिक कार्रवाई करने के लिए प्रतिवेदन समर्पित किया। एसएसपी ने बताया कि प्रतिवेदन के आलोक में अजय कुमार को निलंबित कर दिया गया। इधर, महिला थाने में पदस्थापित संजीव कुमार रजक को भी निलंबित किया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.