दरभंगा, जुलाई 6 -- Darbhanga News: दरभंगा। राजद का 30वां स्थापना दिवस रविवार को जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव की अध्यक्षता में लहेरियासराय प्रेक्षागृह में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी यदुवंश यादव सहित राजद के सभी जनप्रतिनिधि एवं नेताओं के साथ 18 प्रखंडों के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. फराज फातमी, पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा, गंगाराम गोप, यदुवंश यादव, अनिल कुमार झा, रामचंद्र यादव, दशरथ यादव, सचिन राम, समीर अल्फाज, मो. नसीम आदि थे। यह भी पढ़ें- राजद की क्षेत्रीय इकाई ने मनाया 30वां स्थापना दिवस यह भी पढ़ें- राजद संगठन की मजबुती को बुथ स्तर तक ले जाना हैं : जिला प्रभारी यह भी पढ़ें- सत्ता के लिए सामंती सोच के दलों से हाथ नहीं मिला सकता राजद:सांसद ...