Darbhanga News: रक्षाबंधन : खरीदारी को ले बाजारों में उमड़ी भीड़
दरभंगा, अगस्त 28 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया जायेगा। इसे लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। त्योहार से एक दिन पहले गुरुवार को शहर के सभी प्रमुख बाजारों में खरीदारों से खचाखच भरे रहे। खरीदारों की सबसे ज्यादा भीड़ कपड़े, जूते-चप्पल, मिठाई, किराना, सौंदर्य प्रसाधन, उपहार और राखियों की दुकानों पर रही। पं. कौशल झा के अनुसार राखी बांधने का सबसे बेहतर मुहूर्त सुबह 5:25 से 9:48 बजे तक है। भाई-बहन का पवित्र प्रेम वैसे तो केवल एक रेशम की डोर से ही बंधा हुआ है। अब रेशमी राखी के अलावा चांदी की राखियों को भी बहनें पसंद करने लगी हैं। गुरुवार को शहर के मुख्य बाजार दरभंगा टावर व लहेरियासराय गुदरी बाजार सहित अन्य बाजारों में रेशमी राखियों के अलावा कई प्रकार की पारंपरिक एवं फैंसी राखिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.