दरभंगा, सितम्बर 11 -- Darbhanga News: शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने जिम संचालक के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उसने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसमें उसने कहा है कि वह पिछले छह माह से सैदनगर के विश्वकर्मा मंदिर के पास स्थित एक जिम में फिटनेस के लिए जा रही थी। तीन महीने तक लगातार सब कुछ ठीक-ठाक रहा।उसके बाद से जिम संचालक शराफत हुसैन उसे बार-बार परेशान करने लगा। जिम संचालक मोबाइल पर मैसेज और कॉल कर परेशान करने लगा। वह रेस्टोरेंट चलने, मार्केटिंग करने सहित अकेले में मिलने का दवाब बनाने लगा। उसने कहा कि चेंजिंग रूम का युवती का फोटो और वीडियो उसके पास है। यदि बात नहीं मानेगी तो सभी को सोशल मीडया सहित अन्य जगहों पर वायरल कर दिया जाएगा।महिला थानाध्यक्ष पुष्प लता कुमारी ने बताया कि ...