दरभंगा, अक्टूबर 24 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। ट्रैफिक डीएसपी ने शनिवार को ट्रैफिक थानाध्यक्ष व सभी पुलिस अधिकारियों (यातायात) के साथ बैठक कर यातायात प्रबंधन, सड़क जाम की समस्या, अनुसंधान की गुणवत्ता एवं लंबित कांडों के निष्पादन की समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने व जाम की समस्या से निजात दिलाने का निर्देश दिया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर निष्पक्ष तरीके से चालान काटने का निर्देश दिया गया। साथ ही आम नागरिकों से शालीन व सहयोगात्मक व्यवहार करने को कहा। यह भी पढ़ें- Ara News: आगामी पर्व- त्योहारों में सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने को चलेगा विशेष अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...